गंगा दशहरा पर ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था, इटावा-बरेली हाईवे जाम

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद गंगा दशहरा पर शायद पुलिस को यह अनुमान ही नहीं था कि स्नान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM (IST)
गंगा दशहरा पर ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था, इटावा-बरेली हाईवे जाम
गंगा दशहरा पर ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था, इटावा-बरेली हाईवे जाम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गंगा दशहरा पर शायद पुलिस को यह अनुमान ही नहीं था, कि स्नान करने के लिए बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ेगी। यही कारण रहा कि रात में ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई और इटावा-बरेली हाईवे जाम हो गया। गंगा के पांचाल घाट पुल के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गईं। यातायात को संभालने के लिए पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम बौने साबित हो गए। सुबह दस बजे तक जब स्थानीय पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल नहीं पाई तो सीओ सिटी पहुंचे, लेकिन वह भी जाम में फंस गए।

दशहरा पर गंगा स्नान के लिए यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा मसेनी चौराहा, भगुआनगला से पहले स्नानार्थियों के बड़े वाहन रोकने के लिए बैरीकेडिंग बनाए गए थे। शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए चाचूपुर मोड़ और पांचाल घाट पुल से पहले बैरियर थे। रात में यह बैरियर वाहनों को रोकने में नाकाम हो गए। इस कारण गंगा पुल पर जाम लग गया। भारी भीड़ के कारण कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। रात में यातायात व सदर कोतवाली पुलिस ने मशक्कत कर किसी तरह जाम खुलवा पाया, लेकिन सूरज की किरण फूटते ही फिर से बड़ी तादात में श्रद्धालुओं के वाहन पुल तक पहु्च गए। स्थिति यह हुई कि जाम में वाहन तो दूर पैदल निकलना मुश्किल हो गया। कई श्रद्धालु अपने बच्चों को कंधों पर बैठाकर निकल रहे थे। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। स्थिति बेकाबू देख क्षेत्राधिकारी सदर नीतेश सिंह फोर्स के साथ जाम खुलवाने पहुंचे तो उनकी भी गाड़ी जाम के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। उसके बाद वह कुछ दूर पैदल ही जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे, बाद में बाइक से गए। सीओ को आया देख स्थानीय पुलिस कर्मियों ने भी लाठी फटकारना शुरू कर दिया। दोपहर तक यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। श्रद्धालुओं की भीड़ से ढाई घाट रोड रहा जाम

संवाद सूत्र, शमसाबाद : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुलिस व्यवस्था सही न होने से ढाई घाट रोड पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। गंगा तट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

गंगा दशहरा पर शनिवार रात से ही ट्रैक्टर व कारों से श्रद्धालु ढाई घाट गंगा तट पहुंच गए। रविवार सुबह स्नान के बाद लोग वापस जा रहे थे, वहीं कुछ लोग स्नान करने के लिए वाहनों से आ रहे थे। शमसाबाद से गांव बिरियाडाडा तिराहे तक सिगल रोड होने से जाम लग गया। बरसात होने के कारण फिसलन हो गई। कच्चे मार्ग से निकालने में कई बाइक सवार फिसल कर चुटहिल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार मेले में पुलिस व्यवस्था सही नहीं थी। रोड डायवर्ट भी नहीं किया गया। इसी के चलते जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर तक लगे जाम में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ गईं। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया मौके पर पहुंचकर खुलवाया गया।

chat bot
आपका साथी