शर्फाबाद में शौचालय बंद मिला, साचिव से स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र कमालगंज विकास खंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का खंड विकास अधिकारी ने भौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:06 PM (IST)
शर्फाबाद में शौचालय बंद मिला, साचिव से स्पष्टीकरण
शर्फाबाद में शौचालय बंद मिला, साचिव से स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र, कमालगंज : विकास खंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का खंड विकास अधिकारी ने भौतिक सत्यापन किया। बहोरा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बंद मिला। यहां अभी तक काम अधूरा पड़ा था। बाहर ईंटों के टुकड़े पड़े थे। जिस पर उन्होंने पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं ग्राम पंचायत शर्फाबाद का शौचालय भी चालू नहीं पाया गया।

रविवार को बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि विगत निरीक्षण में एक सप्ताह में काम पूरा कराकर संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसका अनुपालन नहीं हुआ। ग्राम पंचायत शर्फाबाद में समूह को दो माह का मानदेय दिए जाने के बाद भी शौचालय में ताला पड़ा था। प्रधान के भतीजे ने बताया कि शौचालय में अभी कुछ काम होना बाकी है। यहां जल आपूर्ति चालू नहीं हुई है। कंधरापुर व गंगाइच में शौचालय चालू हालत में पाया गया। पंचायत घरों के हो रहे निर्माण कार्य भी देखे। बीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो संबसंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी