कमरे की खिड़की तोड़ चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल

- चोरी होने के जानकारी पर पुलिस को सूचना दी रात में ही पुलिस ने की छानबीन संवाद सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:47 PM (IST)
कमरे की खिड़की तोड़ चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल
कमरे की खिड़की तोड़ चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल

- चोरी होने के जानकारी पर पुलिस को सूचना दी, रात में ही पुलिस ने की छानबीन संवाद सहयोगी, कायमगंज : घर की दीवार फांद घुसे चोरों ने तालाबंद कमरे की खिड़की तोड़ चाबियों से सेफ खोल कर नकदी जेवर सहित करीब डेढ़ लाख के अधिक का माल पार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी राजेंद्र कुमार सक्सेना, उनकी पत्नी संतोषी व पुत्री वंदना सोमवार रात छत पर सो रहे रहे थे। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। रात में किसी समय चोर घर की बाहरी दीवार फांदकर किसी तरह अंदर घुस आए। सेंटर लाक लगे कमरे की खिड़की की जाली तोड़ चोर कमरे में घुस गए। चोरों ने चाबियों से सेफ खोल नकदी व कीमत माल खंगाला व ले गए। रात में करीब दो बजे बारिश होने पर राजेंद्र व स्वजन नीचे उतरे, तो देखा कि खिड़की की जाली टूटी होने के साथ कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और सेफ खुली थी। जिससे उन्हें चोरी होने के जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस पहुंची व छानबीन की। गृहस्वामी के मुताबिक चोर सेफ में रखी 70 हजार नकदी, जेवरात व अन्य छुटपुट सामान ले गए हैं। राजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। भाई के घर भी चोरी का प्रयास

गांव अताईपुर कोहना में राजेंद्र सक्सेना के घर चोरी के बाद चोर उनके पड़ोस में रहने वाले उनके भाई स्वदेश सक्सेना के घर में भी चोरी के प्रयास में घुसे। उसी बीच उनकी पुत्री रुचि जाग गई। शोर मचाने पर चोर भाग गए।

chat bot
आपका साथी