्रपर्चा बनवाने को धक्का-मुक्की, महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सूत्र शमसाबाद सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए पर्चा बनवाने को जमकर धक्का मुक्की हुई। इ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:11 PM (IST)
्रपर्चा बनवाने को धक्का-मुक्की, महिलाओं ने किया हंगामा
्रपर्चा बनवाने को धक्का-मुक्की, महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सूत्र, शमसाबाद : सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए पर्चा बनवाने को जमकर धक्का मुक्की हुई। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाई। महिलाओं ने अपने परिचितों का पहले पर्चा बनवाने और वैक्सीन लगवाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उन्हें समझाकर शांत किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए भारी भीड़ लग गई। दोपहर तक लाइन में लगे लोगों के पर्चे न बन पाने पर लाइन में लगी महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मी परिचितों के पर्चे पीछे गेट से बना रहे हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा। महिलाएं हंगामा करने लगीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोप लगाती रहीं। चिकित्सा प्रभारी की सूचना पर थाना प्रभारी महिला फोर्स लेकर थाने अस्पताल पहुंचे और भीड़ को हड़काकर धक्का-मुक्की कर रहे लोगों को लाइन में लगवाया। भीड़ अधिक होने के कारण ओपीडी में दवा लेने आए मरीजों के पर्चे भी नहीं बन पाए। चिकित्सा प्रभारी डा. धन सिंह ने बताया शाम तक वैक्सीन लगाई जा रही है। कर्मचारियों द्वारा अपने परिचितों के पहले वैक्सीन लगाने की शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी। एक काउंटर होने से कुछ समस्या आ रही है इसका भी समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कुछ महिलाएं धक्का-मुक्की कर हंगामा कर रही थी, उनको समझाकर लाइन लगवाकर सभी के पर्चे बनवा दिए गए। वैक्सीनेशन कराने को उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद सूत्र, कमालगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टीकाकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान अव्यवस्था होने पर लोग हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस बल बुलाया गया। दो जगह पर काउंटर लगाकर टीकाकरण किया गया। सर्वर डाउन होने के कारण दो घंटे टीकाकरण रुका रहा।

सीएचसी पर बैक्सीनेशन के लिए भारी भीड उमड़ पड़ी जिससे यहां आपाधापी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन कार्यवाहक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मानसिंह वर्मा ने वैक्सीनेशन की दो जगह व्यवस्था कराई। एक काउंटर पर महिलाएं तथा दूसरे काउंटर पर दूसरों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक सर्वर डाउन हो जाने के कारण कार्य में बाधा आ गई। जिस कारण वैक्सीनेशन करीब 2 घंटे तक बंद रहा। वैक्सीनेशन कराने के लिए लोग सुबह छह बजे से ही सीएचसी पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की भीड़ होने पर डा. मानसिंह वर्मा ने पुलिस को बुला लिया। जिस पर पुलिस ने भीड़ नियंत्रित की। पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग काउंटर लगाए गए। सुबह 10 बजे बारिश होने के बावजूद लोग लाइन में खड़े रहे। दोपहर 12 बजे सर्वर डाउन होने पर दो घंटे वैक्सीनेशन रुका रहा। शाम तक 381 लोगों का टीकाकरण किया गया।

जनपद में हुआ 91 फीसद कोविड टीकाकरण

फर्रुखाबाद : जनपद में 17 सेंटरों पर शुक्रवार को 91 फीसद टीकाकरण किया गया। पांच जगहों पर सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रभात वर्मा ने बताया कि 17 सेंटरों पर 4000 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 3658 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सर्वाधिक टीकाकरण मोहम्मदाबाद में 402, फतेहगढ़ में 390, कमालगंज में 381, कायमगंज में 360 और लिजीगंज में 330 लोगों का किया गया।

chat bot
आपका साथी