युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया

संवाद सूत्र नवाबगंज युवती ने गांव के ही युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:57 PM (IST)
युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया

संवाद सूत्र, नवाबगंज : युवती ने गांव के ही युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में घटना बच्चों के विवाद की निकली।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के स्वजन की छह माह पूर्व तबियत बिगड़ी। उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान स्वजन के अस्पताल में रहने पर युवती घर पर अकेली रह गई। गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर युवती को दबोच कर जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद युवक अक्सर युवती को धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। किसी को जानकारी देने पर युवक जानमाल की धमकी देने लगा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी स्वजनों को हुई, तो युवती ने मामले की जानकारी स्वजनों को दी। शनिवार युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची। युवती ने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी देकर युवक पर धमकी देकर जबरन शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने गांव जाकर घटना की जांच की। उन्हें घटना दोनों पक्षों में बच्चों के विवाद की मिली। थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि युवती ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती खुद को पांच-छह माह की गर्भवती बता रही थी। जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हो गया। उसी की रंजिश को लेकर आरोप लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी