कोहरे की चादर से लिपटी आई सुबह, लाइट जलाकर निकले वाहन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शनिवार सुबह कोहरे की चादर से लिपटी आई। मुख्यमार्गों पर वाह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:39 PM (IST)
कोहरे की चादर से लिपटी आई सुबह, लाइट जलाकर निकले वाहन
कोहरे की चादर से लिपटी आई सुबह, लाइट जलाकर निकले वाहन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शनिवार सुबह कोहरे की चादर से लिपटी आई। मुख्यमार्गों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से निकले। कोहरा के चलते सर्दी बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद निकली चटक धूप से लोगों को राहत मिली।

शनिवार भोर भीषण कोहरा पड़ने के चलते मुख्यमार्गों से गुजरने वाले लोगों को कुछ दूर का नहीं दिख रहा था। शहर के अंदर मार्गों पर तो कोहरे से कुछ राहत थी, लेकिन बरेली-इटावा हाईवे, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग, पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग व कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्यमार्गों पर चालक लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चला रहे थे। कोहरा के चलते सुबह सर्दी एकाएक बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, रोडवेज बस स्टैंड व तिराहे-चौराहों पर कूड़ा-करकट जलाकर लोग अलाव ताप रहे थे। हालांकि सुबह करीब साढ़ नौ बजे सूर्य भगवान ने दर्शन दे दिए। दोपहर को चटक धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। छतों पर निकलकर लोगों ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। शाम को भी मौसम सर्द रहा। कोहरे के चलते अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी