भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष से दारोगा ने बैलेट छीना

संवाद सहयोगी अमृतपुर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बैलेट दारोगा ने समय समाप्त होने की कहकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:11 PM (IST)
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष से दारोगा ने बैलेट छीना
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष से दारोगा ने बैलेट छीना

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बैलेट दारोगा ने समय समाप्त होने की कहकर छीन लिया। छीना झपटी में बैलेट फट गया। भाजपा समर्थकों ने केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया। भाजपा नेताओं ने दारोगा को खरी खोटी सुनाईं। थानाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया।

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विभिवेश सिंह करीब 5 बजे मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। पीठासीन अधिकारी डॉ. फूल बाबू ने विभिवेश सिंह को बैलेट दे दिया। तभी बूथ के अंदर खड़े राजेपुर थाने के दारोगा रामशंकर ने पूर्व अध्यक्ष से बैलेट छीन लिया। दारोगा ने कहा कि समय समाप्त हो गया है, अब वोट नहीं पड़ेगा। छीना झपटी में बैलेट फट गया। बूथ के बाहर निकलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दारोगा से कहा कि पुलिस की बूथ के अंदर ड्यूटी नहीं होती है। शोर गुल सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर हंगामा किया। सलेमपुर मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी ने दारोगा को खरी खोटी सुनाईं। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी ने बैलेट दे दिया तो पुलिस को समय समाप्त होने की जानकारी देने की क्या जरूरत है। भाजपा नेताओं ने पुलिस को अपनी मानसिकता बदलने की चेतावनी दी। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गंगवार ने दारोगा को थाने भेज दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि डीएम व एसपी से मामले की शिकायत की जाएगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष विभिवेश सिंह ने कहा कि दारोगा ने मताधिकार से वंचित कर दिया है। पीठासीन अधिकारी डॉ. फूल बाबू ने फटा बैलेट अपने पास रख लिया। उन्होंने बताया कि 698 में 516 वोट डाले गए हैं। बैलेट फटने के मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी