एंबुलेंस न मिलने से 40 मिनट तक तड़पते रहे घायल

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद गांव हरकमपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। एंबु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM (IST)
एंबुलेंस न मिलने से 40 मिनट तक तड़पते रहे घायल
एंबुलेंस न मिलने से 40 मिनट तक तड़पते रहे घायल

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : गांव हरकमपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस के इंतजार में घायल युवक 40 मिनट तक घटनास्थल पर तड़पते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी लाई।

तकीपुर ज्योंता मार्ग पर गांव हरकमपुर के पास दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें गांव हरकमपुर निवासी कमरुद्दीन व अभिषेक कुमार के पैर टूट गए। दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीर व स्वजन काफी देर तक एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे। बाद में पता चला कि एंबुलेंस वालों की हड़ताल है। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान लगभग 40 मिनट तक घायल सड़क किनारे दर्द से तड़पते रहे। अभिषेक अपनी मां चंद्रकली की गोद में बिलखकर रोता रहा। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई और घायलों को ढांढ़स बंधाती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दूसरे दिन भी एंबुलेंस कर्मी रहे हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बताया गया कि वार्ता में बात नहीं बन सकी। एंबुलेंस का संचालन न होने पर मरीजों को निजी साधनों से अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं गंभीर रोगियों के लिए तीन एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। हालांकि अन्य एंबुलेंस का संचालन न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने लोहिया अस्पताल परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष कश्मीर कनौजिया ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व वार्ता कर रहा है, लेकिन अभी तक मांगों के प्रति बात नहीं बन सकी है। इसलिए हड़ताल अभी जारी है।

chat bot
आपका साथी