किसानों ने किया बरेली हाईवे जाम, पुलिस से नोकझोंक

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल लागू किए जाने के विरोध में शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:54 PM (IST)
किसानों ने किया बरेली हाईवे जाम, पुलिस से नोकझोंक
किसानों ने किया बरेली हाईवे जाम, पुलिस से नोकझोंक

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाईवे को जाम करने के लिए बढ़े तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों में धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो गई। बाद में कुछ देर के लिए हाईवे पर सांकेतिक प्रदर्शन कर तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविद सिंह शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में किसान बरेली हाईवे के किनारे विजाधरपुर गांव के सामने तिराहे पर एकत्र हुए। किसानों के एकत्र होने की जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे को जाम करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। बाद में सड़क पर कुछ देर के लिए प्रदर्शन करने पहुंच गए। हाईवे पर सांकेतिक प्रदर्शन कर तहसीलदार सदर राजू कुमार को ज्ञापन दिया गया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी तीन बिल पास किए हैं। उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के विरोध में पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों में भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहने से वाहनों की कतारें लग गईं। मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने बताया कि किसान बिल वापस कराने के लिए शनिवार को नवाबगंज में बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान जनपद के सभी कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे। स्थायी रूप से आंदोलन शुरू करने के लिए पूरी तैयारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी