हत्या करबालक का शव फंदे पर लटकाया

- घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला - मवेशी लेक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:18 PM (IST)
हत्या करबालक का शव फंदे पर लटकाया
हत्या करबालक का शव फंदे पर लटकाया

फोटो- 31, 32

--------

- घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला

- मवेशी लेकर घर से निकला था,

पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद सूत्र, कंपिल (फर्रुखाबाद) : मवेशी लेकर घर से निकले बालक की हत्या कर हत्यारों ने शव फंदे पर लटका दिया। बुधवार शाम घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपिल थानाक्षेत्र के गांव भौरुआ निवासी रामरतन यादव का 10 वर्षीय बेटा हर्षित यादव बुधवार दोपहर 12 बजे मवेशी लेकर घर से निकला था। शाम को ग्रामीणों ने उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर चंदनिया के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। बालक के दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। बेटे का शव देखकर मां नीलम और पिता की चीखें सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। हर्षित गांव न्यामतपुर ढिलावली के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। वह 12 वर्षीय बहन रागिनी से छोटा था। पिता ने बताया कि वह अपनी बहन का इलाज कराने फर्रुखाबाद के नर्सिग होम गए थे। बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बालिका से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपित पकड़ा गया

संवाद सूत्र, कंपिल : तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित भी नाबालिग है।

एक गांव निवासी तीन वर्षीय बालिका को मंगलवार को गांव का किशोर उठा ले गया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी