गंगा में डूबी किशोरी का शव मिलते ही कोहराम

संवाद सूत्र शमसाबाद गंगा में डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन गांव से आधा किलोमीटर दूरी पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM (IST)
गंगा में डूबी किशोरी का शव मिलते ही कोहराम
गंगा में डूबी किशोरी का शव मिलते ही कोहराम

संवाद सूत्र, शमसाबाद : गंगा में डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन गांव से आधा किलोमीटर दूरी पर मिल गया।

कटरी क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी इस्लाम की 14 वर्षीय पुत्री शकनूर गुरुवार शाम कंडे पाथ कर गंगा के किनारे होकर घर जा रही थी। तभी पहाड़ी पलटने से वह भी गंगा में डूब गई। गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह फिर खोजबीन शुरू की गई। गांव से आधा किलोमीटर दूर मेले के निकट उसका शव मिल गया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मां बिबलू बेगम का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया शाकनूर के स्वजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।

chat bot
आपका साथी