किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी अमृतपुर घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:35 PM (IST)
किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप
किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। स्वजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी नंदलाल की 16 वर्षीय पुत्री नीरजा गुरुवार शाम को लापता हो गई। स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा। शुक्रवार को सबलपुर गांव के निकट वन विभाग की भूमि पर खड़े बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से किशोरी का शव लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्वजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां ऊषा देवी शव देखते ही गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। सीओ अजेय शर्मा व थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव नीचे उतरवाया। दारोगा संजय मौर्य ने शव का पंचनामा भरा। पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक ने फांसी लगाकर जान दी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : युवक ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव झौनी नगला निवासी 28 वर्षीय हरीराम प्रजापति ने गुरुवार रात घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। किसी ग्रामीण ने यूपी 112 पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि स्वजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। हरीराम रेलवे मालगोदाम में पल्लेदारी करता था। स्वजन के अनुसार वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के वजह फांसी लगना बताया गया।

chat bot
आपका साथी