मार्ग दुर्घटना में घायल शिक्षक दंपती ने दर्ज कराया मुकदमा

संवाद सूत्र कमालगंज विद्यालय जाने के दौरान कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मार देने से शिक्षि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:52 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में घायल शिक्षक दंपती ने दर्ज कराया मुकदमा
मार्ग दुर्घटना में घायल शिक्षक दंपती ने दर्ज कराया मुकदमा

संवाद सूत्र, कमालगंज : विद्यालय जाने के दौरान कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मार देने से शिक्षिका तथा उसके शिक्षामित्र पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में घायल शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के गांव नरायनपुर गढि़या निवासी अजय कुमार कटियार ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी पत्नी प्रीति कटियार ग्राम पंचायत भड़ौसा के मजरा सलमापुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। 30 अक्टूबर सुबह साढ़े आठ बजे वह बाइक से पत्नी को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। ईशापुर गांव के पास पीछे से आ रही कार के चालक की लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर लोहिया रेफर कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी