गोसदन में जलभराव से दलदल, फंसे पांच गोवंश बुलडोजर से निकाले

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद बारिश के चलते राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में जलभराव होने से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:41 PM (IST)
गोसदन में जलभराव से दलदल, फंसे पांच गोवंश बुलडोजर से निकाले
गोसदन में जलभराव से दलदल, फंसे पांच गोवंश बुलडोजर से निकाले

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : बारिश के चलते राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में जलभराव होने से दलदल बन गया है। दलदल में फंसे पांच गोवंश को बुलडोजर से जैसे-तैसे निकाला गया। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने भी गोसदन का निरीक्षण किया।

गोसदन में इन दिनों 470 गोवंश हैं, इनमें 20 गाय व अन्य सांड़ हैं। भूसाघर एवं नांदों का निर्माण चल रहा है। बारिश होने से जबरदस्त दलदल बन गया है। गेट के सामने ही जलभराव है। अधिकांश गोवंश दलदल में ही खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें खुरपका होने की आशंका है। गोसदन प्रबंधक दिनेश दुबे ने सुबह नगर पालिका में जानकारी दी कि कुछ गोवंश दलदल में फंस गए हैं। इस कारण बुलडोजर की आवश्यकता है। दोपहर को नगर पालिका के कर्मचारी बुलडोजर लेकर गोसदन पहुंचे। दलदल में फंसे पांच गोवंश को जैसे-तैसे निकाला। बुलडोजर देखकर सांड़ इध-उधर भागने लगे, जिससे दलदल में फंसे दो गोवंश के ऊपर सांड़ गिर गया। जिससे वह चुटहिल हो गए।

चारदीवारी तक पहुंचा बाढ़ का पानी

गोसदन जाने के लिए गेट के सामने बनी सड़क पर दोनों तरफ बाढ़ का पानी भरा है। उत्तरी दीवार की तरफ खेतों में पानी आ गया है। इसी वजह से गोसदन के अंदर भी समस्या और बढ़ गई है। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने भी गोसदन का निरीक्षण किया। गोसदन में तीन गोवंश की मौत की चर्चा

जानकारी के अनुसार कटरी धर्मपुर गोशाला में शनिवार रात दलदल में फंस कर तीन गोवंश की मौत हो गई। गोशाला कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे बुलडोजर से मृत गोवंश को निकाल कर गोसदन के बाहर गड्ढा खोद कर दफनाया गया। हालांकि नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि गोवंश मरे नहीं हैं, कुछ बीमार अवश्य हैं। उनका इलाज कराने का निर्देश दिया है। कुछ गोवंश दाना-चारा डालते समय एक दूसरे पर हमला करने लगते हैं। जिससे कमजोर गोवंश घायल हो जाते हैं। दलदल समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कटरी धर्मपुर की प्रधान के पति सहित अन्य लोगों से सफाई कराने के लिए कहा गया है। सोमवार को नगर पालिका के दो बुलडोजर वहां भेजे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी