रोडवेज की 50 बसों की सरेंडर सीमा समाप्त

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद लॉकडाउन के चलते परिवहन निगम की 50 बसों के प्रमाणपत्र एआरट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM (IST)
रोडवेज की 50 बसों की सरेंडर सीमा समाप्त
रोडवेज की 50 बसों की सरेंडर सीमा समाप्त

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लॉकडाउन के चलते परिवहन निगम की 50 बसों के प्रमाणपत्र एआरटीओ कार्यालय में सरेंडर किए गए थे। ताकि इन बसों का टैक्स बच सके। बुधवार को सभी सरेंडर बसों की समय सीमा समाप्त हो गई। इस संबंध में एआरटीओ ने परिवहन निगम को सूचना भेजी है। कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया गया था। बसें खड़ी होने से परिवहन विभाग को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा था। इसी के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर निगम की बसों को सरेंडर कराने की मांग की गई थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय में 50 बसों के प्रमाणपत्र सरेंडर करा दिए और बसों को खड़ा करा दिया। शासन ने निगम की बसों को तीन माह के लिए सरेंडर करने की अनुमति दी थी। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम की 50 बसों की सरेंडर सीमा समाप्त हो चुकी है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बसों के प्रमाणपत्र सरेंडर कराने की तिथि बढ़ाने या उन्हें रिलीज कराने के संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिवहन निगम को सूचना भेज दी गई है। 36 वाहनों की होगी नीलामी

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न थानों में वर्षों से खड़े 36 कंडम वाहनों की नीलामी कराई जाएगी। इसमें बस, लोडर, मैजिक, ऑटो व दुपहिया वाहन शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी