दो पक्षों में पथराव व फायरिग, चार घायल

संवाद सूत्र नवाबगंज घर से गायब हुई महिला एक माह बाद पड़ोसी के साढ़ू के साथ घर लौट आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM (IST)
दो पक्षों में पथराव व फायरिग, चार घायल
दो पक्षों में पथराव व फायरिग, चार घायल

संवाद सूत्र, नवाबगंज : घर से गायब हुई महिला एक माह बाद पड़ोसी के साढ़ू के साथ घर लौट आई। इसके बाद एक-दूसरे पक्ष से फब्तियां कसे जाने से महिला के भतीजों और पड़ोसी के बीच संघर्ष हो गया। मारपीट और फायरिग में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव सितवनपुर पिथू निवासी एक महिला एक माह पहले घर से चली गई ती। कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। दो दिन पहले उक्त महिला गांव के ही राजीव कुमार के साढ़ू के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने महिला को उसके पिता के घर भेज दिया। उसके बाद महिला और पड़ोसी राजीव के बीच फब्तियां कसी जाने लगीं। उसी रंजिश में सोमवार रात करीब 10 बजे राजीव कुमार व उनके साथियों ने महिला के भतीजे सतेंद्र उर्फ बीपी के चबूतरे पर जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सतेंद्र को बचाने आए भाई आलोक यादव, पिता जसराम सिंह व चचेरे भाई सुदीप सिंह को भी हमलावरों ने पीटा। इस दौरान फायरिग भी की गई। संघर्ष में सतेंद्र उर्फ बीपी, आलोक यादव, जसराम सिंह व सुदीप सिंह घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। हालत गंभीर देख डॉ. सुमित कुमार सिंह ने घायल सतेंद्र उर्फ बीपी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार पुलिस ने घायल आलोक यादव की तहरीर पर गांव के राजीव कुमार, उनके भाइयों संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, विकास कुमार, गोपाल, नरसिंह, इंद्रपाल उर्फ पप्पू के खिलाफ मुकदमा कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी