सपा ने पदयात्रा निकालकर जनता को बताई भाजपा की नाकामी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:24 PM (IST)
सपा ने पदयात्रा निकालकर जनता को बताई भाजपा की नाकामी
सपा ने पदयात्रा निकालकर जनता को बताई भाजपा की नाकामी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब गांव-गली तक माहौल बनाने में जुट गई है। शनिवार दोपहर गुरुगांव देवी मंदिर से गांव हथियापुर तक निकाली गई जनसंदेश यात्रा में केंद्र व प्रदेश सरकार पर करारे हमले किए गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पौत्र कार्तिकेय यादव ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

कार्तिकेय यादव ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। महंगाई सातवें आसमान पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला, किसान को फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी पद यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर सरकार की असफलता लोगों को बताएगी। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पद यात्राएं निकलेंगी। इस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है, हम जनता को यह बताएंगे। जिलाध्यक्ष के साथ यात्रा की अगुवाई कर रहे डा. जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल में विफल साबित हुई है। निजीकरण के नाम पर देश की कंपनियां उद्योगपतियों के हाथों में सौंपी जा रही हैं। इससे कुछ दिन बाद देश की जनता कुछ उद्योगपतियों की गुलाम हो जाएगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव ने कहा कि इस यात्रा के जरिए जनता को सपा सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान करन सिंह, अरशद जमाल सिद्दीकी, महेंद्र कटियार, यूनुस अंसारी, राघवदत्त मिश्रा, रिकू कटियार, आदित्य राठौर, अनिल यादव, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। आगे निकलने की होड़ में जमकर धक्का-मुक्की

गुरुगांव देवी मंदिर से निकलकर जैसे ही सपा की जनसंदेश यात्रा हथियापुर के लिए आगे बढ़ी तो सपा नेता आगे निकलने की होड़ में आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगे। कारण सभी नेता यात्रा के मुख्य अतिथि कार्तिकेय यादव को चेहरा दिखाने की होड़ लगाए थे। धक्का-मुक्की में कई लोगों के जूते-चप्पल उतर गए। यात्रा में अव्यवस्था देख जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी लोडर पर चढ़ गए और उन्होंने माइक से कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी।

chat bot
आपका साथी