शिवा की पत्नी के सीने में फंसी गोली, कानपुर रेफर

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शिवा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उसके घर पर भी ताबड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:18 PM (IST)
शिवा की पत्नी के सीने में फंसी गोली, कानपुर रेफर
शिवा की पत्नी के सीने में फंसी गोली, कानपुर रेफर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शिवा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उसके घर पर भी ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस घटना में शिवा गिहार की पत्नी तनु और छोटे भाई विक्की की पत्नी रश्मि घायल हुई थीं। लोहिया अस्पताल में घटना के 18 घंटे बाद एक्सरे किया गया तो साफ हुआ कि तनु के सीने में गोली फंसी है। इस कारण उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रश्मि की स्थिति ठीक देख उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे रकाबगंज खुर्द चुंगी के पास शिवा गिहार की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद शिवा के घर पर भी धावा बोला था। वहां गोलीबारी की तो महिलाएं हमलावरों से भिड़ गईं। इस दौरान हमलावरों की एक गोली शिवा की पत्नी तनु के सीने में लगी। तनु को बचाने आई उसकी देवरानी रश्मि ने हमलावरों से छीनाछपटी की। इस दौरान हमलावरों की चलाई गोली उसके दाहिने हाथ से रगड़ती हुई निकल गई। धक्का-मुक्की में उसकी एक उंगली टूट गई और सीने में भी चोट आई। दोनों घायल महिलाओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के करीब 18 घंटे बाद घायल महिलाओं का एक्सरे किया गया। इसमें साफ हुआ कि तनु के सीने में गोली फंसी है। इससे उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रश्मि की दाएं हाथ की उंगली टूटी पाई गई और दाहिनी हाथ पर बारूद के निशान और सीने पर चोट के निशान पाए गए। स्थिति खतरे से बाहर देख चिकित्सक ने उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी। लोहिया अस्पताल के सर्जन डा. इमरान अली ने बताया कि तनु के सीने में गोली फंसी है। इस कारण उसका आपरेशन किया जाएगा। हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रश्मि की हालत ठीक है। लोहिया अस्पताल में रात को नहीं होते एक्सरे

डा. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में घायलों के इलाज के नाम पर लापरवाही बरती गई। शाम को आशंका थी कि दोनों महिलाओं के गोली लगी है। इसके बावजूद दोनों घायल महिलाओं का एक्सरे नहीं कराया गया और न ही उनकी ड्रेसिग की गई। घायल महिलाएं यूं ही वार्ड में भर्ती रहीं। मंगलवार दोपहर बाद जब एक्सरे हुए तब मालूम चला कि तनु के सीने में गोली है। कुछ लोगों ने कहा कि यदि वक्त पर गोली नहीं निकाली गई तो संक्रमण बढ़ सकता था। एक ही लैब टेक्नीशियन होने के कारण रात में एक्सरे नहीं होते हैं। यदि रात में काल की जाती तो वह एक्सरे करने आ जाता, लेकिन उसे काल ही नहीं की गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

डा. राजकुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लोहिया अस्पताल

chat bot
आपका साथी