कब्जे के विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल

संवाद सूत्र नवाबगंज जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST)
कब्जे के विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल
कब्जे के विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल

संवाद सूत्र, नवाबगंज : जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गांव सिरौली निवासी वेदराम पाल का गांव के ही लटूरी लाल पाल से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवादित जगह में गुरुवार रात लगभग दो बजे गांव के ही लटूरी लाल ने ट्रैक्टर से मिट्टी डलवाकर भराव डालना शुरू किया। जिसकी जानकारी पर वेदराम पाल की पत्नी रन्नो देवी अपने पौत्र अमन कुमार के साथ मौके पर गईं। रन्नो देवी ने जमीन पर मिट्टी डालने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडों व ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें रन्नो देवी पत्नी वेदराम पाल, उनका पौत्र अमन कुमार व दूसरे पक्ष से लटूरी लाल, उनकी पत्नी आशा देवी, पुत्र अमित कुमार, पुत्रियां सोनी व शिखा घायल हो गईं। रन्नो देवी व आशा देवी ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

chat bot
आपका साथी