जिले की शिक्षिका के 11 शैक्षिक वीडियो का चयन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद कोरोना महामारी के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
जिले की शिक्षिका के 11 शैक्षिक वीडियो का चयन
जिले की शिक्षिका के 11 शैक्षिक वीडियो का चयन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना महामारी के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। ई-ज्ञान गंगा के तहत दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर दिखाए जाने वाले विभिन्न विषयों के वीडियो में जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका के 11 वीडियो माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चयन कर लिए हैं। जल्द ही यह वीडियो दोनों चैनल पर दिखाए जाएंगे।

उनकी इस कामयाबी पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी कर चुकी हैं। जीआइसी फतेहगढ़ की सहायक अध्यापिका आदेश गंगवार कहती हैं कि वह काफी उत्साहित हैं कि उनके 11 वीडियो ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम के लिए चयनित हुए हैं। कक्षा नौ व 11 के कुछ अन्य विषयों पर भी वह वीडियो बना रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश भर के कॉलेजों के शिक्षकों से शैक्षिक वीडियो बनाकर भेजने को कहा था। जीआइसी की शिक्षिका आदेश गंगवार के कक्षा नौ से इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों पर बनाए गए वीडियो का चयन कर लिया गया है। जिले के लिए यह गौरव की बात है। जल्द ही यह वीडियो ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम के तहत दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर दिखाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी