समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

संवाद सहयोगी कायमगंज कायमगंज नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की चार दिन से चल रही हड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:14 PM (IST)
समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त
समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

संवाद सहयोगी, कायमगंज : कायमगंज नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की चार दिन से चल रही हड़ताल समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गयी। तय हुआ कि आउटसोर्सिंग में लगे सफाई कर्मचारियों का अवशेष वेतन भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा। हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाएगा।

डेंगू, बुखार व अन्य संचारी रोगों के संक्रमण के खतरों के बीच चार दिन से चल रही नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल से चारों ओर गंदगी के ढेर लग गए थे। रविवार शाम से शुरू हुई वर्षा से कूड़े के ढेर व नालियों की गंदगी बजबजाने लगी थी। जिससे नगरवासियों सहित अधिकारी भी चितित थे। पालिकाध्यक्ष सुनील चक के बुलावे पर सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रामआसरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, स्थानीय अध्यक्ष पिकू उर्फ गुरुजी, रामलखन, गुलशन व विमला देवी आदि के बीच वार्ता में तय हुआ कि सफाई कर्मचारियों का अवशेष पारिश्रमिक का भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा। राज्य वित्त का धन बढ़ने पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार कार्य पर रखा जाएगा। सर्वेश को सफाई नायक बनाया जाएगा। हड़ताल अवधि में कर्मचारियों की अनुपस्थिति नहीं लगेगी। नगर में जुलूस निकाल कर हड़ताल समाप्त का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी