मनरेगा से बन रही सड़क खेत स्वामी ने रुकवाई

संवाद सूत्र शमसाबाद मनरेगा से बनाई जा रही सड़क को खेत स्वामी ने रुकवा दिया। खंड विकास अि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:37 PM (IST)
मनरेगा से बन रही सड़क खेत स्वामी ने रुकवाई
मनरेगा से बन रही सड़क खेत स्वामी ने रुकवाई

संवाद सूत्र, शमसाबाद : मनरेगा से बनाई जा रही सड़क को खेत स्वामी ने रुकवा दिया। खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत ने पैमाइश कर खेत स्वामी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर दोनों अधिकारी बैरंग लौट गए।

ग्राम पंचायत बछलैया में ग्राम प्रधान द्वारा गांव में खेत तक जाने वाले मार्ग पर मनरेगा से मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। उसी रास्ते पर दो लोगों ने मकान भी बना लिए हैं। जिसकी पैमाइश लेखपाल व कानूनगो द्वारा पूर्व में की जा चुकी है। जिसमें एक मकान का कुछ हिस्सा रास्ते में भी आ रहा है। उसके आगे खेत स्वामी ने मिट्टी कार्य को रुकवा दिया तथा आरोप लगाया कि प्रधान अपनी मर्जी के अनुसार मिट्टी कार्य करा रहे हैं। उनके खेत ज्यादा ले लिया और दूसरी तरफ छोड़ दिया। सचिव ज्ञानचंद ने खंड विकास अधिकारी को सूचना दी। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार एडीओ पंचायत के साथ गांव पहुंचे तथा जांच की। खेत स्वामी ने आरोप लगाया कि प्रधान ने सड़क को तिरछा कर दिया है। जिस पर अधिकारियों ने सड़क पर रस्सी रखकर जांच की। जिसमें कुछ हिस्सा तिरछा था। जिस पर सभी को समझाया तो ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल जब मौके पर आएगा तभी मिट्टी कार्य होगा। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने, तो दोनों अधिकारी लौट गए। एडीओ पंचायत राकेश बाथम ने बताया इस संबंध में तहसीलदार को जानकारी दे दी गई है। एक मकान का कुछ हिस्सा उस रास्ते में भी आ रहा है। उसे हटवाए जाने के लिए भी कहा गया है। लेखपाल को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी