रिटायर्ड शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद रिटायर्ड शिक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:31 PM (IST)
रिटायर्ड शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी
रिटायर्ड शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : रिटायर्ड शिक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन के अनुसार पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी 71 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक हाकिम सिंह पाल ने अपने मकान की छत पर बरामदे में रस्सी का फंदा गले में कस लिया और छत के कुंडे से लटक गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। हाकिम सिंह पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। चचेरे भाई बृजराज सिंह ने बताया कि हाकिम सिंह की पत्नी की मौत छह वर्ष पहले हो गई थी। इसी के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुत्र यशवीर, योगेंद्र व देवेंद्र दिल्ली में रहते हैं। अन्य स्वजन घर पर ही थे।

chat bot
आपका साथी