शहर की प्रमुख खबरें संक्षिप्त में पढ़ें

कढ़ाई में गिरी बालिका झुलसी फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:09 PM (IST)
शहर की प्रमुख खबरें संक्षिप्त में पढ़ें
शहर की प्रमुख खबरें संक्षिप्त में पढ़ें

कढ़ाई में गिरी बालिका झुलसी

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी रघुवंश की दो वर्षीय पुत्री दीपिका कढ़ाई में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिताजनक होने पर बालिका को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। -जासं करंट से बालिका की हालत बिगड़ी

फर्रुखाबाद : मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज तराई निवासी आफाक की 15 वर्षीय पुत्री रोजी करंट से झुलस गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। -जासं

मार्ग दुर्घटना में घायल

फर्रुखाबाद : जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खुरू निवासी योगेश कुमार मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। -जासं

राजमिस्त्री घायल

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कासिमबाग कैंट निवासी रवि कुमार मसेनी स्थित एक मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। वहां पर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। -जासं

chat bot
आपका साथी