आंगनबाड़ी केंद्र पर चहेतों को दिया जा रहा राशन

संवाद सूत्र शमसाबाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए आ रहे एमडीएम का वितरण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्र पर चहेतों को दिया जा रहा राशन
आंगनबाड़ी केंद्र पर चहेतों को दिया जा रहा राशन

संवाद सूत्र, शमसाबाद : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए आ रहे एमडीएम का वितरण सही न होने का स्वजनों ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों को राशन दिलवा दिया गया। तीन माह से राशन वितरण भी नहीं किया।

गांव इमादपुर थमरई के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने नजदीकी लोगों के बच्चों को राशन दिलवा रही हैं। आंगनबाड़ी नेमा देवी ने बताया गांव में दो केंद्र हैं। पूर्व में कोटेदार नरेश की मृत्यु हो जाने के कारण राशन वितरण नहीं हुआ था। इस माह सिकंदरपुर महमूद के कोटेदार ने वितरण किया है। उन्होंने बच्चों को पर्ची बनाकर दे दी थी, लेकिन वहां कुछ बच्चों के बाद राशन खत्म हो जाने की बात कह दी गई है। कोटेदार के पुत्र यूसुफ ने बताया कुल आठ क्विटल गेहूं व चावल बच्चों का मिला था, जो वितरण कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पहले बच्चों की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई और पर्ची अधिक बच्चों की काट दी। जिससे कुछ बच्चों को राशन नहीं मिला। सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राशन वितरण नहीं करती हैं, वह केवल पर्ची बनाकर देती हैं। कोटेदार ही एमडीएम का राशन वितरण करता है।

chat bot
आपका साथी