राजेपुर टप्पा मंडल सीज, गांव में सनसनी

संवाद सूत्र जहानगंज दिल्ली से लौटा प्रवासी कामगार डेढ़ माह पूर्व चार लोगों के परिवार के स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:06 PM (IST)
राजेपुर टप्पा मंडल सीज, गांव में सनसनी
राजेपुर टप्पा मंडल सीज, गांव में सनसनी

संवाद सूत्र, जहानगंज : दिल्ली से लौटा प्रवासी कामगार डेढ़ माह पूर्व चार लोगों के परिवार के साथ गांव लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर जांच हुई तो संक्रमित निकला। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण संक्रमण के भय से खौफजदा हैं।

क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी ग्रामीण दिल्ली में रहकर एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। गांव में मां-बाप, पत्नी व एक पुत्र रहता है। करीब डेढ़ माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से गांव आया था। केवल थर्मल स्क्रीनिंग कराकर गांव में परिवार के साथ रहने लगा। करीब तीन दिन पूर्व अचानक हालत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिस पर गांव में सनसनी फैल गई। आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से लौटने के बाद प्रवासी कामगार गांव में ही परिवार के साथ रहा तथा कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव में संक्रमण का खतरा है, अब तो भगवान ही रखवाला है।

एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए एल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया। गांव की मुख्य सड़क पर बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। प्रधान उमेश शाक्य ने बताया दिल्ली से आए ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग गई थी, जिसमें स्वस्थ था, एक सप्ताह पूर्व जनपद हरदोई स्थित ससुराल गया था। वहां से लौटने के बाद हालत बिगड़ गई थी।

chat bot
आपका साथी