संविधान से ही लोगों को मिला मौलिक अधिकार

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद संविधान दिवस के उपलक्ष्य में फतेहगढ़ कचहरी स्थित अधिवक्ता संघ सभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:16 PM (IST)
संविधान से ही लोगों को मिला मौलिक अधिकार
संविधान से ही लोगों को मिला मौलिक अधिकार

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में फतेहगढ़ कचहरी स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद में भी कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संविधान से ही लोगों को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। इससे ही मानव को अपने मौलिक कर्तव्य व संवैधानिक उपचारों का अधिकार प्राप्त है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संविधान से ही लोगों को अपने अधिकारों की आजादी मिली है। संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, तभी हमारा लोकतंत्र पूर्ण रूप से मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश पाल सिंह व संचालन सुधीरचंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान अरुण कुमार मिश्र, भानु प्रकाश मिश्र, अजय कुमार दुबे, हरीप्रकाश मिश्र, प्रवीन कुमार, शैलेश, गौरव, विनोद कुमार, शरद चंदेल, ज्योति मिश्रा, उमा मिश्रा, शिवओम पांडेय व संतोष आदि रहे। वहीं शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के निर्माण व उपयोगिता के विषय के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर इस अवसर पर डा. रमन प्रकाश, डा. विवेक सिंह, डा. संदीप द्विवेदी, डा. समीर गुप्ता, डा. धनंजय सिंह व डा. रमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी