टोकन न होने पर भी खरीद केंद्र पर खरीदा जाएगा धान : विशेष सचिव

संवाद सूत्र कमालगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति कमालगंज की खस्ता हाल स्थिति देखकर विशेष सचिव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 05:54 PM (IST)
टोकन न होने पर भी खरीद केंद्र पर खरीदा जाएगा धान : विशेष सचिव
टोकन न होने पर भी खरीद केंद्र पर खरीदा जाएगा धान : विशेष सचिव

संवाद सूत्र, कमालगंज : सहकारी क्रय विक्रय समिति कमालगंज की खस्ता हाल स्थिति देखकर विशेष सचिव सहकारिता बी. चंद्रकला ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एक नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टोकन न ले पाने वाले किसानों का भी धान खरीदने के निर्देश दिए।

शनिवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति कमालगंज पहुंचीं विशेष सचिव सहकारिता बी. चंद्रकला ने समिति की जीर्णशीर्ण स्थिति देखकर नाराजगी जताई तथा कहा कि कायाकल्प योजना में इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। उन्होंने तत्काल समिति की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। वहीं विशेष सचिव ने समिति पर खाद वितरण का कार्य भी शुरू कर समिति की आमदनी बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने एक नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस पर प्रभारी सचिव अमरपाल ने बताया अभी नया वारदाना नहीं आया है, लेकिन पुराने करीब 150 बोरे रखे हुए हैं। इलेक्ट्रानिक कांटा, छटना, पीओएस मशीन, तिरपाल आदि केंद्र पर हैं। जिस पर विशेष सचिव ने मजदूर उपस्थिति पंजिका बनाने एवं धान खरीद केंद्र पर वाल पेंटिग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसान टोकन न ले पाएं तो मैनुअल टोकन देकर खरीद करें। इस दौरान आरएफसी विनय मिश्रा, आरएमओ आरबी प्रसाद, डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी