क्रय केंद्र पर छटना खराब होने से नहीं हो सकी धान की तौल

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर छटना खराब हो जाने से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:07 PM (IST)
क्रय केंद्र पर छटना खराब होने से नहीं हो सकी धान की तौल
क्रय केंद्र पर छटना खराब होने से नहीं हो सकी धान की तौल

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर छटना खराब हो जाने से धान की छनाई नहीं हो सकी। जिससे किसान इंतजार में खड़े रहे। मंडी निगम का क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

खाद एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर अभी तक 132 किसानों से 5630 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंगलवार को छटना खराब हो जाने से धान की छनाई नहीं हो सकी। जिससे किसान धान लिए खड़े रहे। यहां किसानों को एक माह का टोकन दिया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि चहेतों के धान की जल्दी तौल हो जाती है। क्रय केंद्र पर मौजूद करनपुर निवासी शिवनंदन सिंह व कस्बा के रविदास नगर निवासी किसान श्याम ने बताया कि लगभग एक माह बाद धान की तुलाई का नंबर आया। छटना खराब हो जाने से धान की तुलाई नहीं हो सकी। क्रय केंद्र प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि छटना की मोटर खराब हो गई है। शाम तक मरम्मत हो जाएगी, उसके बाद तौल शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी