अब सार्वजनिक स्थानों पर शुरू हुई लोगों की टीबी जांच

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद टीबी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार गंभीर बनी हुई है। यह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:17 PM (IST)
अब सार्वजनिक स्थानों पर शुरू हुई लोगों की टीबी जांच
अब सार्वजनिक स्थानों पर शुरू हुई लोगों की टीबी जांच

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : टीबी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार गंभीर बनी हुई है। यहां तक प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक टीबी का खात्मा करने के लिए कहा है। इसी के मद्देनजर जिला क्षय रोग टीम हर तीन माह में घर-घर जाकर लोगों की जांच करती थी। अब टीम सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जांच करेगी। इनमें स्ट्रीट वेंडर, दुकानदार आदि शामिल हैं।

सक्रिय रोगी खोज अभियान हर तीन माह में चलाया जाता है। इस अभियान में क्षय रोग टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच करती है। जांच में टीबी की पुष्टि होने के बाद संबंधित का इलाज शुरू किया जाता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो टीम को घर पर नहीं मिलते हैं। इसलिए इस बार सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जांच करने की कार्य योजना तैयार की गई। 17 सितंबर से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुनील मल्होत्रा ने बताया कि इस अभियान में 744 लोगों की स्क्रीनिग की गई है। इनमें पांच लोगों की टीबी की पुष्टि हुई है। इन लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर, दुकानदार आदि लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में 1574 टीबी सक्रिय रोगी हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। पहले चरण में 2647 लोगों की स्क्रीनिग में एक, दूसरे चरण में 166 लोगों की स्क्रीनिग में 19 और तीसरे चरण में अभी तक 744 लोगों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। इनमें पांच लोग टीबी रोगी निकले हैं। एक नजर

चरण- स्क्रीनिग - टीबी रोगी फेज 1 - 2647 - 01

फेज 2 - 166 - 19

फेज 3 - 744 - 05

chat bot
आपका साथी