1.70 करोड़ से जगमगाएगी नई बस्तियां, 1.12 करोड़ से बनेगा हाल

- बरेली के आर्किटेक्ट बनाएंगे कार्यालय भवन का नक्शा - चिह्नित की जा रहीं नई बसी बस्तियां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM (IST)
1.70 करोड़ से जगमगाएगी नई बस्तियां, 1.12 करोड़ से बनेगा हाल
1.70 करोड़ से जगमगाएगी नई बस्तियां, 1.12 करोड़ से बनेगा हाल

- बरेली के आर्किटेक्ट बनाएंगे कार्यालय भवन का नक्शा

- चिह्नित की जा रहीं नई बसी बस्तियां, होंगे विकास कार्य जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : नगरपालिका परिषद के अधिकारी कई साल से विकास कार्य न होने के आरोपों से उबरने की कसरत में जुट गए हैं। सड़कों के निर्माण पर 50 करोड़ से अधिक खर्च करने की तैयारी है। टेंडर कराए जा रहे हैं। अब नई आबादी में प्रकाश व्यवस्था पर 1.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शहर में नगरपालिका ने पिछले तीन साल से काम नहीं कराए। कई प्रमुख सड़कें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पेयजल व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है। पालिका के पास विभिन्न मदों में करीब 80 करोड़ रुपया है। जिसे अब खर्च किया जाएगा। कई प्रमुख सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। अन्य सड़कों के टेंडर कराने की तैयारी है। शहर क्षेत्र में बसी नई कालोनियों को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल 500 पोल व लाइटें लगाने के लिए आदेश दे दिया गया है। एक लाइट की कीमत 34 हजार रुपये है। इससे 1.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अधिशासी अधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि नगरपालिका में हॉल बनाया जाएगा। इस पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होगा। पालिका भवन बनाने के लिए बरेली के आर्किटेक्ट को नक्शा बनाने का काम दिया गया है। हॉल बनने के बाद कार्यालय उसी में शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद नए भवन का निर्माण शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी