सैनिटाइजेशन में जुटी पालिका, कूड़े से पटे नाले

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद कोविड की लड़ाई में सरकार के आदेश पर शहर में विशेष सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:13 PM (IST)
सैनिटाइजेशन में जुटी पालिका, कूड़े से पटे नाले
सैनिटाइजेशन में जुटी पालिका, कूड़े से पटे नाले

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोविड की लड़ाई में सरकार के आदेश पर शहर में विशेष संचारी रोग अभियान चल रहा है। जिसके तहत नगर पालिका ने पूरी ताकत शहर में सैनिटाइजेशन, गलियों व नालियों की सफाई में लगा रखी है। इसी के चलते मानसून आने से पहले होने वाली नालों की सफाई का काम पिछड़ गया है। शहर के अधिकांश नाले कूड़े से पटे पड़े हैं। जिससे बारिश होने पर जलभराव होने की आशंका है।

गत सप्ताह हुई बारिश के दौरान शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया था। नाले चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई और लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। नगर पालिका हर वर्ष अप्रैल व मई में नालों की सफाई का अभियान चलाती थी, लेकिन इस बार कोरोना से जंग में नगर पालिका के कर्मचारियों को अन्य कामों में लगाया गया है। सड़कों व गलियों की सफाई हो रही है, सैनिटाइजेशन अभियान भी चल रहा है, लेकिन नालों की सफाई का अभियान धीमा पड़ गया। मोहल्ला तलैया फजल इमाम में नाला चोक होने के कारण अभी भी जलभराव है। कई मकान पानी से घिरे हैं। गिहार बस्ती लकूला होकर मसेनी की ओर जाने वाले नाले सहित अधिकांश नालों में कूड़ा भरा है। अगले माह जून के पहले सप्ताह में ही मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। जिससे शहर में जलभराव होना तय है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि 26 नाले चिह्नित कर लिए गए हैं। बुलडोजर व पोकलैंड मशीनें लगाकर सफाई कराई जाएगी। 20 मई तक पहले चरण की सफाई होगी। इसके बाद दूसरे चरण का सफाई अभियान चलाया जाएगा। मानसून आने तक समस्या हल कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी