गंगा में नहाने के दौरान मेडिकल कॉलेज का छात्र डूबा

बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का बीएएमएस का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:02 AM (IST)
गंगा में नहाने के दौरान मेडिकल कॉलेज का छात्र डूबा
गंगा में नहाने के दौरान मेडिकल कॉलेज का छात्र डूबा

संवाद सूत्र, कमालगंज (फर्रुखाबाद) : बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का बीएएमएस का छात्र गौरव सिंह रविवार को अपने साथी विश्वनाथ दीक्षित के साथ भोजपुर में गंगा घाट पर सुबह करीब सात बजे स्नान करने गया था, इसी दौरान गौरव का पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते गंगा की गहराई में समा गया। पुत्र के गंगा में डूबने की सूचना पर जनपद लखीमपुर खीरी के बलदेव नगर कॉलोनी ईदगाह निवासी माधव सिंह भाई राजेंद्र सिंह के साथ भोजपुर घाट पहुंचे। पुत्र की तलाश से हताश दिखे पिता ने बताया कि गौरव चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

खोजबीन के बाद पता न चलने पर साथ गए छात्र विश्वनाथ ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंगनाथ मिश्रा को जानकारी दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अनार सिंह को घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद कॉलेज के चेयरमैन व थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। भोजपुर की ग्राम प्रधान के पति राजू दुबे ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोर बुलवाए। दूसरी टीम के लिए पांचाल घाट से गोताखोर व स्टीमर मंगाया गया। दोपहर करीब एक बजे तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। तहसीलदार राजू कुमार ने गोताखोरों को क्रमबद्ध तरीके से खोजने को कहा। घरवाले पल-पल की लेते रहे जानकारी

गंगा में डूबे गौरव के पिता माधव सिंह ने बताया कि पुत्र के गंगा में डूबने की जानकारी उसकी मां सुमनदेवी, बहन कोमल, मुस्कान तथा भाई आर्यन को नहीं दी। उन्हें एक्सीडेंट होने की जानकारी दी गई है, जिस कारण घर के सभी लोग गौरव की हालत के बारे में फोन पर जानकारी ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी