बैंड बाजे के साथ निकली भगवान विमलनाथ की रथयात्रा, भक्तिमय हुआ नगर

संवाद सूत्र कंपिल दिगंबर जैन मेला महोत्सव में वर्ष प्रतिपदा पर बुधवार को जैन अनुयायियों ने नगर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:44 PM (IST)
बैंड बाजे के साथ निकली भगवान विमलनाथ की रथयात्रा, भक्तिमय हुआ नगर
बैंड बाजे के साथ निकली भगवान विमलनाथ की रथयात्रा, भक्तिमय हुआ नगर

संवाद सूत्र, कंपिल : दिगंबर जैन मेला महोत्सव में वर्ष प्रतिपदा पर बुधवार को जैन अनुयायियों ने नगर में भगवान विमलनाथ की बैंड बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली। जिसमें नाचते गाते चल रहे जैनेश्वरों के समूह ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ की चार कल्याणक नगरी कंपिल में दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। दोपहर जैन परंपरा के अनुसार जैन ध्वजारोहण के बाद मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान विमलनाथ की प्रतिमा के साथ बैठने व सारथी, इंद्र, कुबेर के लिए भक्तगणों के बीच दान की बोलियां लगाई गईं। उच्च बोली के आधार पर भगवान के खवासी के रूप में सुधीर कुमार जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, प्रकाश जैन और सौम्य जैन भगवान के सारथी बनकर रथ पर सवार हुए। गंधर्भ गायक ने संगीत लहरियों के बीच जैन धर्म के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली गाकर समूचे नगर को भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा मंदिर होती हुई वापस जैन धर्मशाला पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पुष्पराज जैन, महामंत्री सुशील कुमार जैन, पवन कुमार जैन, सर्वेश कुमार जैन, सुधीर जैन, आशीष जैन, अनुराग जैन, अंकुर जैन व थाना प्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी