तेंदुआ ने गन्ना काट रहे ग्रामीणों पर किया हमला

संवाद सहयोगी अमृतपुर (फर्रुखाबाद) क्षेत्र में घुसे तेंदुआ ने गन्ना की कटाई कर रहे ग्रामीण्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM (IST)
तेंदुआ ने गन्ना काट रहे ग्रामीणों पर किया हमला
तेंदुआ ने गन्ना काट रहे ग्रामीणों पर किया हमला

संवाद सहयोगी, अमृतपुर (फर्रुखाबाद): क्षेत्र में घुसे तेंदुआ ने गन्ना की कटाई कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, लेकिन ग्रामीणों ने असलहों व लाठी-डंडों से आत्मरक्षा की। ग्रामीणों ने गन्ना के खेत को घेर लिया, लेकिन वह कहीं छिप गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद व ड्रोन कैमरे से तेंदुआ की निगरानी की, लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लग सका।

क्षेत्र के गांव उदयपुर कंचनपुर के कौशल व सूरज सहित गांव के ग्रामीण खेत में गन्ना की कटाई कर रहे थे। तभी खेत में तेंदुआ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, लेकिन ग्रामीणों ने गड़ासा व लाठी डंडों से आत्मरक्षा की। जिससे कोई घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने गन्ना के खेत को घेर लिया। युवक पर हमले की खबर क्षेत्र में फैल गई। जिससे आस पड़ोस गांव के लोग भी असलहे व लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। वन रेंजर ने ग्रामीणों की मदद से गन्ना के खेत मे कांबिग की। खेत में एक सुअर मरा पड़ा मिला। वन रेंजर ने कहा कि तेंदुआ ने ही हमला किया है। अब तेंदुआ अपने शिकार के पास आएगा। वन रेंजर ने गन्ना के खेत में पिजरा लगा दिया। कौशल ने बताया कि चीता था, वह गुर्राया जिससे गन्ना की कटाई कर रहे लोग सतर्क हो गए और आत्मरक्षा के लिए असलहे व लाठी डंडे तैयार कर आगे बढ़े। जिससे वह हमला नहीं कर सका। डीएफओ पीके उपाध्याय ने ड्रोन कैमरे से गन्ना के खेत की निगरानी की, लेकिन गन्ना घना होने से तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। तेंदुआ है, यदि चीता होता तो ग्रामीणों पर हमला कर देता। तेंदुआ हमला तो करता है, लेकिन डरता भी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गन्ना के खेत में पिजरा लगाया गया, जिसमें उसके शिकार को रखा गया है। वह अपने शिकार के पास जरूर आएगा और पिजरे में कैद हो जाएगा। पीके उपाध्याय, डीएफओ

chat bot
आपका साथी