श्रमिक महिला की बेटी व पुत्र लापता, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद एक श्रमिक महिला की दस वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र लापता हो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:35 PM (IST)
श्रमिक महिला की बेटी व पुत्र लापता, पुलिस जांच में जुटी
श्रमिक महिला की बेटी व पुत्र लापता, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : एक श्रमिक महिला की दस वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र लापता हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों की तलाश के लिए डाग स्क्वाड भी बुलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। टाउनहाल तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों बच्चे जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस तीन-चार लोगों से पूछताछ कर रही है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढि़या के ब्लाक संख्या के पांच आवास नंबर 74 निवासी शबनम देर शाम कोल्ड स्टोरेज में काम कर घर लौटीं तो 10 वर्षीय पुत्री शफीना व चार वर्षीय पुत्र नियाजी घर पर नहीं थे। देर रात तक बच्चे घर नहीं आए तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। कालोनी के अन्य लोग भी सक्रिय हो गए। जानकारी होते ही पुलिस ने बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी नितेश कुमार व थाना प्रभारी कालोनी पहुंचे। डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया। शबनम के पति रहीश खां की गत वर्ष मौत हो गई थी। शबनम का 15 वर्षीय पुत्र साहिल घर से अक्सर गायब रहता है। वह पहले रकाबगंज में चाय के होटल पर काम करता था। जांच से पता चला कि दोनों बच्चे उस होटल पर गए और कानपुर स्थित ननिहाल जाने के लिए रुपये मांगे। चाय विक्रेता ने उन्हें डांटकर घर जाने की हिदायत दी। इसके बाद बच्चे अपने रिश्ते के फूफा के घर गए। उन्होंने भी बच्चों को घर जाने की हिदायत दी। कालोनी के ही एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसे दोनों बच्चे चौक पर मिले थे। पुलिस ने रकाबगंज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो बच्चे जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन किशोरों को थाने बुला लिया। थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी