श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में कृष्ण जन्म पर बरसे फूल, झूमे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी कायमगंज नगर के श्री शिवनारायन मंदिर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ्‍

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 07:36 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में कृष्ण जन्म पर बरसे फूल, झूमे श्रद्धालु
श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में कृष्ण जन्म पर बरसे फूल, झूमे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, कायमगंज : नगर के श्री शिवनारायन मंदिर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कृष्ण जन्म का जीवंत प्रस्तुतीकरण हुआ। यजमान ने वासुदेव की भूमिका में बाल रूपी देवकीनंदन को टोकरी में रखकर यशोदानंदन बनाने तक की यात्रा की।

श्रीमछ्वागवत कथा में व्यास पीठ से हरिद्वार के आचार्य योगेश उपाध्याय ने कृष्ण जन्म प्रसंग प्रस्तुत किया। मुख्य यजमान राजेश कुमार ने वासुदेव का स्वरूप धर बाल स्वरूप कृष्ण को सिर पर धारण कर यमुना रूपी नदी पार नंदगांव पहुंचाने के प्रसंग को जीवंत किया। 'नंद घर आनंद भयो' जैसे संकीर्तन के साथ महिलाओं ने बधाई गीत गाए जमकर फूल बरसे। जन्मोत्सव के हर्ष में फूलों के साथ बच्चों के उपहार स्वरूप खिलौने की बरसाए गए। संयोजक विक्रांत वर्मा ने बताया कि ज्ञान यज्ञ में 13 फरवरी तक भागवत कथा, 14 फरवरी को पूर्ण आहुति व भंडारा होगा।

chat bot
आपका साथी