संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST)
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। इससे कोरोना वैक्सीनेशन, सैंपलिंग आदि कार्य प्रभावित हो गया है।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से कोरोना टीकाकरण, सैंपलिंग, खून की जांच, आरबीएसके द्वारा क्षेत्र में भ्रमण, उप केंद्रों पर प्रसव कराने आदि कार्य प्रभावित हो गए हैं। बुधवार को डिप्लोमा एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्र सिंह यादव और मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दे दिया। इससे कुछ फार्मासिस्ट भी धरना में शामिल हुए। संगठन के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने कार्य किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए और उनकी मौत हो गई। अभी तक उन्हें सहायता राशि नहीं दी गई। इस दौरान अध्यक्ष डा. गौरव वर्मा, डा. सुरेंद्र राठौर, डा. रजत कटियार, डा. सुधीर कुमार, डा. निशि गौड़, प्रीती यादव, आरती सैनी, अंकित दीक्षित, रेनू मिश्रा, प्रिया, सोनी, वर्षा, प्रदीप सिंह, साबिर हुसैन, रोहित सिंह, ज्योति, पारुल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी