अधिकारियों की मिलीभगत से काटे जा रहे हरे पेड़

संवाद सूत्र शमसाबाद सरकार पर्यावरण के लिए जगह-जगह पौधरोपण करा रही है वहीं लकड़ी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:17 PM (IST)
अधिकारियों की मिलीभगत से काटे जा रहे हरे पेड़
अधिकारियों की मिलीभगत से काटे जा रहे हरे पेड़

संवाद सूत्र, शमसाबाद : सरकार पर्यावरण के लिए जगह-जगह पौधरोपण करा रही है, वहीं लकड़ी माफिया अधिकारियों की मिलीभगत से हरे पेड़ काट रहे हैं। सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गांव दलेलगज में लकड़ी माफिया बाग से आम के हरे पांच पेड़ रात में काट ले गए। दो दिन पूर्व एक पेड़ काटा गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों की से की थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और खानापूरी कर वापस चले गए। गुरुवार सुबह ठेकेदार चार आम के पेड़ काट ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस से लेकर वन विभाग के अधिकारी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वन दारोगा राकेश तिवारी ने बताया दलेलगंज के बाग में दो दिन पूर्व आम के पेड़ काटने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। जहां उन पर 25000 का जुर्माना किया गया। बुधवार रात में पेड़ काट लेने की सूचना नहीं है, जानकारी की जाएगी। सही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नवाबगंज के गांव चांदपुर में दो शीशम के पेड़ बगैर अनुमति काटे गए। कस्बा शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी व्यक्ति द्वारा वलीपुर में आम के पेड़ भी काटे गए। इन लोगों से लकड़ी कब्जे में ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी