काटे जा रहे हरे पेड़, वन विभाग व पुलिस बने है अनजान

संवाद सूत्र शमसाबाद शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:22 PM (IST)
काटे जा रहे हरे पेड़, वन विभाग व पुलिस बने है अनजान
काटे जा रहे हरे पेड़, वन विभाग व पुलिस बने है अनजान

संवाद सूत्र, शमसाबाद : शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण करा रहा है। समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद लकड़ी माफिया नहीं मान रहे हैं। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच जाता है तो थोड़ा-बहुत जुर्माना लगाकर मामला रफादफा कर दिया जाता है।

क्षेत्र के गांव ललौर रोशनाबाद रोड के किनारे आम के फलदार वृक्षों को शनिवार सुबह लकड़ी ठेकेदार द्वारा काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अधिकारियों ने जानकारी न होने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया की दो बीघा के करीब आम के बाग से लकड़ी ठेकेदार पेड़ काट कर ले जा चुके हैं। कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। पुलिस शिकायतकर्ता को ही हड़काती है। जिससे अब कोई शिकायत भी नहीं करता। शासन लाखों रुपये खर्च कर पेड़ लगवा रहा है तथा अन्य लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। क्षेत्रीय पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत पेड़ों का कटान हो रहा है।

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि पेड़ काटे जाने की सूचना नहीं है, जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के रेंजर यतेंद्र भान ने बताया मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया था, पेड़ काटे जा रहे थे। उनसे जुर्माना वसूला गया है।

वहीं लकड़ी ठेकेदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की पहले थाना पुलिस को हिस्सा पहुंचा देते हैं। उसके बाद ही कटान शुरू करते हैं। वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी खर्चा लेते हैं। जब मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच जाता है तो मामूली जुर्माना लगा दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी