छात्राओं ने रंगोली सजाकर मनमोहा, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:20 PM (IST)
छात्राओं ने रंगोली सजाकर मनमोहा, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
छात्राओं ने रंगोली सजाकर मनमोहा, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने नवभारत मेले का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली सजाकर मनमोह लिया। मेंहदी प्रतियोगिता आदि आयोजन भी किए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया। नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, मदनमोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज एवं विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने रंगोली सजायी। मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अन्य कई आयोजनों के साथ स्टाल भी सजाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर भाजपा की उपलब्धियां बतायीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के आह्वान पर मेले का आयोजन हुआ है। छात्रा जाह्नवी वर्मा, अपूर्वा, गुनगुन राजपूत, नीरू प्रजापति, वैष्णो तिवारी, चेतना गौतम, दिव्यांशी कुशवाहा, दीक्षा कुशवाहा, अंजलि प्रजापति, साहिबा, कोमल सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका डा.अमिता यादव, इंदिरा राठौर, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अभय प्रताप सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी