जलस्तर बढ़ने से गंगा चेतावनी के करीब पहुंची

संवाद सहयोगी अमृतपुर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:48 PM (IST)
जलस्तर बढ़ने से गंगा चेतावनी के करीब पहुंची
जलस्तर बढ़ने से गंगा चेतावनी के करीब पहुंची

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई हैं।

गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिदु के करीब 136.55 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का चेतावनी बिदु 136.60 मीटर पर दर्ज है। नरौरा बांध से गंगा में 115255 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। रामगंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर घटने से 135.15 मीटर पर पहुंच गया है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 3636 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ, तीसराम की मड़ैया व करनपुर घाट में कटान तेज हो गया है। हरसिंहपुर कायस्थ प्राथमिक स्कूल के करीब गंगा की धार पहुंच गई है। जिससे स्कूल के भवन के कटने की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है, जिससे फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई हैं। अहलादपुर भटौली गांव में रामगंगा की धार से कटान हो रहा है। कई मकान व झोपड़ी नदी की धार की जद में हैं। भयभीत ग्रामीण घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी