चाचूपुर के नजदीक पहुंचीं गंगा, फसलें हुई जलमग्न

संवाद सूत्र कमालगंज गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज कटान भी शुरू हो जाने से ऊंचाई पर बस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:19 PM (IST)
चाचूपुर के नजदीक पहुंचीं गंगा, फसलें हुई जलमग्न
चाचूपुर के नजदीक पहुंचीं गंगा, फसलें हुई जलमग्न

संवाद सूत्र, कमालगंज : गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज कटान भी शुरू हो जाने से ऊंचाई पर बसे कल्लू नगला गांव के लिए आफत बनकर आया है। बुधवार को चाचूपुर गांव के पास भी बाढ़ का पानी पहुंच गया। जिससे हजारों बीघा फसल रातों रात जलमग्न हो गई है।

गंगा के कटान से कल्लू नगला गांव में 25 दिन में देवस्थान सहित नौ मकान गंगा में समा चुके हैं। गंगा के होते विकराल रूप से ग्रामीण दहशत जदा हैं। यहां ग्रामीणों ने कटाव के कारण घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कटान से चार मकान का कुछ हिस्सा गंगा में समा गया था। बुधवार को शेष हिस्सा भी गंगा में चला गया। धारा नगला का कुछ हिस्सा गंगा के किनारे बसा है। यहां भी गंगा के कटान से एक हैंडपंप और बिजली का खंभा बह गया है। लोग अपने घरों से सामान निकालने लगे हैं। प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि गंगा के विकराल रूप से गांव के लोग भयभीत है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्ष से कल्लू नगला के लोग परेशान हैं। बुधवार को गंगा का पानी चाचूपुर गांव के समीप पहुंच गया है। जिससे गांव के गंगा मार्ग पर पानी आ जाने से रातों रात हजारों बीघा मक्का की फसल डूब गई है। मंगलवार रात पानी बढ़ने पर लोगों ने रात के अंधेरे में खेतों में खड़ी मक्का की फसल को तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रधान प्रमोद यादव ने बताया कि हर साल बाढ़ के दौरान चाचूपुर के लोगों को बेघर होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार गंगा में तट बधा बनाए गए, लेकिन गंगा के बेग में तट बंध वह गए।

chat bot
आपका साथी