फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाई दूसरी डोज
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद गुरुवार को जनपद में 10 कोविड बूथों पर टीकाकरण किया गया। इ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गुरुवार को जनपद में 10 कोविड बूथों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान सर्वर न चलने से लोहिया महिला अस्पताल में अव्यवस्था हो गई। भीड़ होने पर कोविड नियमों का मजाक मनाया गया। फ्रंट लाइन वर्कर्स ने जहां गुरुवार को दूसरी डोज लगवाई वहीं बुजुर्गों ने भी कोविड टीकाकरण कराया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण में 797 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने तो 384 बुजर्गों ने टीकाकरण कराया।
जनपद में 10 बूथों पर 913 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डिप्टी सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा और कोल्ड चेन प्रबंधक हरदेव सिंह आदि स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पंचायत, पालिका, राजस्व आदि विभागों के कर्मचारियों ने कोविड की दूसरी वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद में 797 फ्रंट लाइन वर्कर और 384 बुजुर्गों का वैक्सीनेशन किया गया है। बूथ - लक्ष्य - टीकाकरण - बुजुर्गों का टीकाकरण
लोहिया अस्पताल पुरुष - 64 - 60 - 30
लोहिया अस्पताल महिला - 90 - 76 - 127
सिविल अस्पताल लिजीगंज - 52 - 45 - 118
बरौन - 116 - 86 - 18
कायमगंज - 00 - 00 - 25
शमसाबाद - 113 - 104 - 19
नवाबगंज - 94 - 84 - 06
राजेपुर - 159 - 147 - 08
कमालगंज - 121 - 107 - 04
मोहम्मदाबाद - 104 - 88 - 29
कुल - 913 - 797 - 384 45 से 59 वर्ष के रोगी भी आज करा सकते हैं वैक्सीनेशन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 393 हेल्थ केयर और 210 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी में हृदय रोग, डायबिटीज, टीबी, कैंसर आदि के रोगी भी शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। हालांकि रोगी को इलाज संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।