मछली मारने को लेकर फायरिग, चार लोग हुए घायल

संवाद सूत्र कंपिल मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:07 AM (IST)
मछली मारने को लेकर फायरिग, चार लोग हुए घायल
मछली मारने को लेकर फायरिग, चार लोग हुए घायल

संवाद सूत्र, कंपिल : मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर फायरिग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस नौ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा गया।

क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी राम सिंह का खेत ग्राम समाज के तालाब के किनारे स्थित है। राम सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर पड़ोस के ही गांव सिरसा निवासी विनोद अपने 12 साथियों के साथ बाइकों से खेत में खड़ी फसल को तोड़ते हुए तालाब के किनारे मछली मारने पहुंच गए। राम सिंह ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर फायरिग हुई। जिसमें रामसिंह पक्ष से धीरज, अर्जुन व दूसरे पक्ष से विनोद व सुदेश घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने छुपकर जान बचाई। फायरिग के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष फायरिग करते रहे। दोनों पक्षों से नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी