पांचाल घाट पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद दशहरा पर गंगा स्नान के लिए पांचाल घाट पर शनिवार रात से श्रद्ध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM (IST)
पांचाल घाट पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब
पांचाल घाट पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दशहरा पर गंगा स्नान के लिए पांचाल घाट पर शनिवार रात से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। रविवार तड़के स्नान शुरू हुआ। इस दौरान इस कदर भीड़ हुई कि घाटों पर कोरोना प्रोटोकाल और शारीरिक दूरी का नियम धरा रह गया। दिन भर पूजा-अर्चना, अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम चलते रहे। शंख व घंटों की ध्वनि के बीच जयकारे गूंजते रहे।

पांचाल घाट पर रात से ही भीड़ आने लगी थी। लोगों ने घाटों पर रात गुजारी, सड़कें भी भरी हुई थीं। तड़के से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शारीरिक दूरी नहीं बन पाई। गंगा स्नान के साथ ही लोग सत्य नारायण कथा, हवन-पूजन, गंगा की पहनावन आदि धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त रहे। करीब तीन बजे से शुरू हुआ स्नान का क्रम शाम तक जारी रहा। गंगा के दोनों तटों के सभी घाटों पर खासी भीड़ रही। आसपास के जिलों के अलावा मध्य प्रदेश व राजस्थान से भी लोग गंगा स्नान करने पांचाल घाट आए। बैग हुआ चोरी

घाटों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन हाईवे पर जाम लगने से फोर्स वहां बुला लिया गया। इस दौरान घाटों पर उठाईगीर सक्रिय हो गए। जनपद हरदोई के कस्बा पाली निवासी रामसखी का बैग चोरी हो गया। उसमें मोबाइल, करीब एक हजार रुपये व अन्य सामान रखा था। जनपद मैनपुरी के भोगांव निवासी ऊधन सिंह की पेंट की जेब से 2400 रुपये व मोबाइल निकाल लिया गया। दोनों पीड़ित काफी देर तक परेशान होकर घूमने के बाद चले गए। जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट

गंगा का जलस्तर रात में अचानक बढ़ गया। इससे उत्तरी तट पर घाट पानी में डूब गए। पंडों ने अपने तख्त पीछे कराकर पूजा-अर्चना शुरू कराई। चटाई व फूस की झोपड़ियां धार में बह गईं। कम पड़ीं रोडवेज बसें, खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रोडवेज बसों में सीट घेरने के लिए दिन भर धक्कामुक्की होती रही। मैनपुरी, आगरा जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी, जिससे बसें कम पड़ गईं।

रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह से भी भीड़ जुट गई थी। शाम तक भीड़ कम नहीं हुई। रोडवेज बसों में भी शारीरिक दूरी का नियम नहीं बन सका। लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। ईदगाह डिपो की बस में सवारियां अधिक भर गईं तो चालक-परिचालक ने टायर पंक्चर होने का बहाना बनाकर बस ले जाने से मना कर दिया। इस पर लिपिक शिव प्रकाश दुबे ने चालक की क्लास लगा दी और कहा कि सवारियां हंगामा करेंगी। समझाने के बाद चालक बस ले गया। निजी वाहनों में भी खासी भीड़ रही। भंडारा खाने को हुई छीनाझपटी

शहर से लेकर पांचालघाट तक लोगों ने सब्जी-पूड़ी, हलवा आदि के भंडारे आयोजित किए थे। भंडारों में भोजन लेने के लिए इस कदर भीड़ हुई कि लोग आपस में ही धक्कामुक्की करने लगे। खूब बिका दशहरी आम

गंगा दशहरा पर गांव से आने वाले श्रद्धालु पूड़ी-कचौड़ी लेकर आते हैं और आम खरीद कर उसके साथ खाते हैं। पांचाल घाट पर जगह-जगह दशहरी आम की ठेली लगी थीं। लोगों ने खूब खरीदारी की और पूड़ी के साथ आम का लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी