गंगा के कटान में देव स्थान समेत पांच घर बहे

संवाद सूत्र कमालगंज गंगा का जलस्तर कम होने के बाद हुए कटान से कल्लू नगला गांव में देव स्थान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 07:55 PM (IST)
गंगा के कटान में देव स्थान समेत पांच घर बहे
गंगा के कटान में देव स्थान समेत पांच घर बहे

संवाद सूत्र, कमालगंज : गंगा का जलस्तर कम होने के बाद हुए कटान से कल्लू नगला गांव में देव स्थान व एक ही परिवार के चार मकान गंगा में समा गए। करीब तीस मीटर की दो सड़कें भी बह गईं। बेघर हुए ग्रामीणों ने आश्रय के लिए एसडीएम से गुहार लगाई।

कुछ दिन पहले गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। गंगा में पानी कम होने के बाद हुए कटान से कल्लू नगला गांव में ललिता देवी का मंदिर गंगा में समा गया। ग्रामीणों ने मंदिर की मूर्तियों को दूसरे स्थान पर रखा। तीन दिन पूर्व यहां बाबूराम, महादेव, बृजकिशोर व राजेश के बने कच्चे मकान भी कटान में चले गए। इन ग्रामीणों ने अपना अपना घरेलू सामान धारा नगला गांव में अलग अलग खेत के किनारे रख लिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर अनिल कुमार से फोन पर गुहार लगाई तो उन्होंने नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार को नुकसान के आकलन तथा आर्थिक स्थिति की जानकारी के लिए मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने फत्तेहपुर कायस्तान के प्रधान कशमीर सिंह से पीड़ित ग्रामीणों के प्रस्ताव मांगे थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान ने इन पीड़ितों के हाल नहीं लिए। ग्रामीणों ने बताया कि कटान से हजारों बीघा फसल बह गई है। साथ ही करीब तीस मीटर सीसी रोड भी गंगा में समा गया है। गंगा में समाए आवास आवासीय नहीं थे। विगत वर्ष भी कुछ हिस्सा कटान में चला गया था। इन लोगों से दूसरे स्थान पर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन यह लोग अपनी जिद के आगे कहीं नहीं गए थे। शीघ्र ही इन लोगों को दूसरे स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

अनिल कुमार, एसडीएम सदर

chat bot
आपका साथी