पहली बार निगेटिव, दूसरी बार आई पॉजिटिव रिपोर्ट

रविवार को जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उसकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि वह पूर्ण तरह से स्वस्थ है। उसका औरैया के दिबियापुर एल-1 हास्पिटल में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 04:29 PM (IST)
पहली बार निगेटिव, दूसरी बार आई पॉजिटिव रिपोर्ट
पहली बार निगेटिव, दूसरी बार आई पॉजिटिव रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रविवार को जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उसकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि वह पूर्ण तरह से स्वस्थ है। उसका औरैया के दिबियापुर एल-1 हास्पिटल में इलाज चल रहा है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गढि़या गंगाइच निवासी युवक अपने भाई और गांव के दो युवकों के साथ मुंबई से आया था। इन लोगों के सैंपल लिए गए थे। जांच में तीन को कोरोना पॉजिटिव और एक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पॉजिटिव तीनों युवकों को इटावा के जसवंत नगर एल-1 अस्पताल भेज दिया गया था। जब कि निगेटिव रिपोर्ट आने पर युवक को क्वारंटाइन सेंटर से घर भेज दिया गया था। हालांकि युवक अपने दूसरे बंद मकान रहने लगा। जब उसे कोरोना के लक्षण महसूस हुए तो उसने दोबारा सैंपल निकलवाया। इस बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर रविवार को युवक को औरैया जिले के दिबियापुर एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने बताया कि वह मुंबई में टैक्सी चलाता था।

chat bot
आपका साथी