शादी समारोह में आए भाजपा नेता के साथ मारपीट

संवाद सूत्र जहानगंज शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव आए भाजपा नगर मंत्री के साथ पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:12 PM (IST)
शादी समारोह में आए भाजपा नेता के साथ मारपीट
शादी समारोह में आए भाजपा नेता के साथ मारपीट

संवाद सूत्र, जहानगंज : शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव आए भाजपा नगर मंत्री के साथ पूर्व प्रधान व उनके तीन साथियों ने हमला कर मारपीट कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता ने तहरीर दी।

फर्रुखाबाद निवासी भाजपा नगर मंत्री विश्राम सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे बह अपने पैतृक गांव लऊआ नगला मानपट्टी में एक शादी समारोह में आए थे। उसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान अपने साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बचाया। बाद में इन लोगों ने लाठी डंडों से फिर से हमलाकर उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी। चुनावी रंजिश में ईंट-पत्थर चले, दो घायल

संवाद सूत्र, जहानगंज : पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर अीजलपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें महिला व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हुई। पीड़ित महिला ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

क्षेत्र के गांव अजीजलपुर निवासी सियादेवी ने गांव के ही सद्दास, सत्यभान, रोहित व नीलेश के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें कहा कि गुरुवार सुबह वह दरवाजे पर भैंस का दूध निकाल रही थी। सी दौरान आरोपित आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे व ईट पत्थर चलाने लगे। जिससे वह और पुत्री वर्षा के चोटे आईं। पीड़िता ने बताया कि पंचायत चुनाव से यह लोग रंजिश मानते हैं। थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि जानकारी हुई है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी