धान का सैंपल फेल होने से मंडी में बेच रहे किसान

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद मंडी परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर दूरदराज क्षेत्र ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:29 PM (IST)
धान का सैंपल फेल होने से मंडी में बेच रहे किसान
धान का सैंपल फेल होने से मंडी में बेच रहे किसान

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : मंडी परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर दूरदराज क्षेत्र किसान धान बेचने आ रहे हैं। बारिश में खराब हुए धान का सैंपल निरस्त होने पर किसानों को मंडी में 1400 रुपये क्विटल धान बेचना पड़ रहा है, जबकि क्रय केंद्र धान 1950 रुपये क्विटल खरीदा जाता है।

सहकारी समिति नीबकरोरी व मंडी समिति का क्रय केंद्र अभी शुरू नहीं हुआ है। जिससे खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ रहती है। किसानों को 15 से 20 दिन का टोकन दिया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति कम होने से छटना नहीं चल पाता है, जिसके लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। उखरा निवासी शिवराम ने 13 नवंबर को 107 पैकेट धान बेचा था, एक सप्ताह में खाते में पैसा पहुंच गया। अरसानी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर भीड़ है, लेकिन जेनरेटर लग जाने से छनाई होने में दिक्कत नहीं हो रही है। खिमसेपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका सैंपल फेल कर दिया गया। जिस कारण उन्हें मंडी में 1400 रुपये क्विटल धान बेचना पड़ा। क्रय केंद्र प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि नीबकरोरी क्रय केंद्र दो दिन में शुरू हो जाएगा, इसके बाद भीड़ कम हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी